फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha winter session in Tapovan from 22 to 24 December

हिमाचल: 22 से 24 दिसंबर तक धर्मशाला में होगा विधानसभा का शीत सत्र, अधिसूचना जारी

Fri, 16 Dec 2022 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन में होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
himachal vidhan sabha winter session in Tapovan from 22 to 24 December
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होगा। शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। 22 दिसंबर को शीत सत्र के पहले दिन सुबह 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। सत्र के आखिरी दिन 24 दिसंबर को शोकोद्गार, शासकीय/विधायी कार्य और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद अभिभाषण का पारण होगा। उधर, प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को राजभवन शिमला में 19 दिसंबर को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन


 शीत सत्र के दौरान इस बार तपोवन स्थित विधानसभा परिसर सहित सदन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कमरे के बाहर नेम प्लेट लगा दी गई है।  सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री के लिए विधानसभा परिसर का कमरा नंबर-201 चिह्नित किया गया है। मुख्यमंत्री के कमरे के साथ उप मुख्यमंत्री के लिए कमरे की व्यवस्था न हो सकी तो उप मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के कमरों के साथ कमरा नंबर 201 में बैठेंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि उपमुख्यमंत्री शीत सत्र के दौरान कहां बैठेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उप मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा परिसर में कमरा नंबर 201 चिह्नित किया गया है। दूसरी ओर, शीत सत्र के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। गेटों, दीवारों और डंगों पर रंग-रोगन किया जा रहा है। परिसर में उगी झाड़ियों की छंटाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed