{"_id":"581f69d04f1c1b067fb375f7","slug":"himachal-vidhan-sabha-speaker-bbl-butail-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में गिरकर विस अध्यक्ष घायल, कंधे में चोट, आराम की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में गिरकर विस अध्यक्ष घायल, कंधे में चोट, आराम की सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष एवं पालमपुर के विधायक बृज बिहारी लाल बुटेल शनिवार शाम पालमपुर स्थित अपने घर में गिरकर घायल हो गए। उनके कंधे में चोट आई है। उपमंडलीय सिविल अस्पताल पालमपुर में डॉक्टरों ने उनकी जांच की।
विज्ञापन
सीटी स्कैन समेत उनके अन्य टेस्ट किए गए। बुटेल के कंधे पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि बुटेल शनिवार शाम घर में टहल रहे थे कि पैर फिसलने से वह गिर पड़े।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बुटेल को चार से छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है।