फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal vidhan sabha monsoon session second day report

मानसून सत्र: दूसरे दिन भी जमकर हंगामा, विपक्ष ने किया चेयर का घेराव

Thu, 24 Aug 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Aug 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal vidhan sabha monsoon session second day report

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हिमाचल विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष में गतिरोध नहीं टूट पाया। बुधवार को विपक्ष नियम 67 के तहत सदन का सारा काम रोक कर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा के लिए अड़ा रहा।

विज्ञापन


स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल ने दूसरे दिन भी विपक्ष के इस आग्रह को यह कहकर नामंजूर कर दिया कि जब चर्चा के दूसरे तरीके उपलब्ध हों तो स्थगन प्रस्ताव को मंजूर करना जरूरी नहीं होता।
विज्ञापन


चर्चा केवल नियम 130 में ही होगी। अपने स्थगन प्रस्ताव को नियम 130 में बदलने और इसे तोड़े-मरोड़े जाने का आरोप लगाते हुए नाराज विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेयर का घेराव कर नारेबाजी की। इसी बीच सदन की कार्यवाही करीब आधे घंटे के लिए स्थगित की गई। दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो भी विपक्ष स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अड़ा रहा।


सदन की कार्यवाही विपक्ष के शोर-शराबे के बीच ही चलती रही। महज 40 मिनट की कुल कार्यवाही के बाद दूसरे दिवस की बैठक को भी तीसरे दिन को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed