फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal vidhan sabha election in leadership of cm virbhadra singh

सीएम वीरभद्र ने बताया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा विस चुनाव

Mon, 07 Aug 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 07 Aug 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
Himachal vidhan sabha election in leadership of cm virbhadra singh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह किसी तरह की रथयात्रा या पदयात्रा में विश्वास नहीं रखते। उनकी पकड़ प्रदेश के दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र तक है। इसके लिए जनता से व्यक्तिगत तौर पर मिलना पड़ता है। मुख्यमंत्री रविवार को दो दिवसीय प्रवास के दौरान समूरकलां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, इसमें कोई शक नहीं है। इससे पहले उन्होंने हरोली और कुटलैहड़ में करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। कहा कि अपने दावे के अनुसार अगर विस चुनाव में भाजपा 60 सीटें जीतती है तो वह हिमाचल छोड़ देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद अनुराग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर गपोड़ी हैं, बिना तथ्यों और आंकड़ों के बयान देते हैं। कहा कि बेशक अनुराग तीन बार सांसद बने हैं, लेकिन वह राजनीति में परिपक्व नहीं हैं। दावा किया कि कांग्रेस पूरे जोर-शोर से रिपीट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कितनी भी ताकत लगा ले, उसे सत्ता हासिल नहीं होगी। उन्होंने चुनावों में भितरघात करने वालों को मंच से चेताया कि कांग्रेस को बगुला भगतों की नहीं, बल्कि सच्चे सिपाहियों की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

दुलैहड़ में बस अड्डा, पूबोवाल में आईटीआई भवन का उद्घाटन

Himachal vidhan sabha election in leadership of cm virbhadra singh

इससे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने जिला ऊना के दो दिवसीय दौरे का आगाज हरोली विधानसभा क्षेत्र से किया। सीएम ने हरोली में दुलैहड़ बस अड्डे का उद्घाटन करने के बाद पूबोवाल में आईटीआई भवन का लोकार्पण, पालकवाह में पीएचसी का लोकार्पण, हरोली में मिनी सचिवालय का लोकार्पण और खड्ड में फुटबाल स्टेडियम का लोकार्पण किया।

समूरकलां में जनसभा करने के बाद बोहडू सड़क का भूमि पूजन, प्रोइयां कलां में मिडिल स्कूल के अतिरिक्त भवन और रायपुर मैदान में पीएचसी भवन का लोकार्पण किया।

नलवारी में धनेट, पल्लाहटा तथा डीहर वाटर सप्लाई स्कीम का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, परिवहन मंत्री जीएस बाली, वित्त आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed