फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha election 2022 and congress election ticket to women in state

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी फार्मूले को हिमाचल में भी लागू कर सकती है कांग्रेस

Wed, 20 Oct 2021 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

हिमाचल में 40 फीसदी नहीं तो उससे कम महिलाओं को टिकट देने में तवज्जो दी जा सकती है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ यहां भी इस अस्त्र का प्रयोग हो सकता है। 

विज्ञापन
himachal vidhan sabha election 2022 and congress election ticket to women in state
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता में वापसी के लिए यूपी के फार्मूले को कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में लागू कर सकती है। अगर यह प्रयोग उत्तर प्रदेश में सफल रहता है तो समान चुनावी वर्ष में इसे हिमाचल में भी आजमाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के  छह महीने बाद हिमाचल में भी चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यहां अक्तूबर 2022 के बाद चुनाव होंगे। दिसंबर तक नई सरकार शपथ लेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसियों को भी उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी टिकट देने के एलान के बाद चौंका दिया। विशेषकर यहां कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। उनकी ओर से भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आती रहीं। राजनीतिक विश्लेषकों की भी एक राय है कि इस ऐलान का असर हिमाचल में भी हो सकता है। 
विज्ञापन


40 फीसदी नहीं तो उससे कम महिलाओं को यहां टिकट देने में तवज्जो दी जा सकती है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ यहां भी इस अस्त्र का प्रयोग हो सकता है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमेशा महिलाओं को तरजीह देने की बात की है। महिलाओं को ज्यादा संख्या में टिकट दिलाने में सोनिया गांधी हमेशा फ्रंटलाइन में रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रियंका गांधी ने जिस तरह का फैसला लिया है, यह अच्छा है। उन्होंने कहा कि अभी यह हाईकमान का पूरे देश के लिए फैसला नहीं है। हिमाचल में भी आने वाले वक्त में अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट देने का प्रयास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed