{"_id":"64a7b57aa0a81ae07e00e473","slug":"himachal-una-news-chintpurni-mata-mandir-3d-model-prepared-in-collaboration-with-nift-kangra-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता श्री चिंतपूर्णी दरबार का 3डी मॉडल बनकर तैयार, निफ्ट के सहयोग से किया डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता श्री चिंतपूर्णी दरबार का 3डी मॉडल बनकर तैयार, निफ्ट के सहयोग से किया डिजाइन
Fri, 07 Jul 2023 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:20 PM IST
सार
3डी मॉडल में मंदिर के गर्भगृह और माता रानी के पिंडी रूप को दर्शाया गया है। हालांकि उपायुक्त ऊना ने इस डिजाइन को और बेहतर बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
माता श्री चिंतपूर्णी दरबार का 3डी मॉडल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर के वास्तविक स्वरूप का 3डी मॉडल बनकर तैयार हो गया है। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी में इसे निफ्ट कांगड़ा के सहयोग डिजाइन करवाया। वीरवार को सैंपल के तौर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की ओर से मंदिर लिफ्ट के पास इसे दिखाया गया। इस दौरान मंदिर के अन्य पुजारियों ने भी इस मॉडल को देखा। 3डी मॉडल में मंदिर के गर्भगृह और माता रानी के पिंडी रूप को दर्शाया गया है। हालांकि उपायुक्त ऊना ने इस डिजाइन को और बेहतर बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि माता रानी के वास्तविक स्वरूप का स्मृति चिह्न मंदिर आने वाले मुख्य अतिथियों, खास मेहमानों को भेंट स्वरूप दिया जाएगा, जबकि कोई श्रद्धालु भी इसे मंदिर न्यास से मांगकर घर पर रखने के लिए ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसे स्मृति चिह्न के तौर पर अलग-अलग आकार में तैयार किया जाएगा। इसके दाम भी आकार के हिसाब से अलग होंगे। इस मौके पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा, पुजारी भूषण कालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन