फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una Gagret Girl students suspended for drinking alcohol in school

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने छलकाए जाम, नशा चढ़ा तो किया ऐसा काम उड़े सबके होश

Thu, 24 Aug 2017 03:48 PM IST
अमन वर्मा/अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 24 Aug 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Himachal Una Gagret Girl students suspended for drinking alcohol in school

सरकारी स्कूल की मॉर्निंग असेंबली से पहले आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को नशे में झूमता देख स्टाफ सदस्य और अन्य विद्यार्थियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है जहां पर एक सीनियर छात्र की बर्थडे पर स्कूल का समय शुरू होने से एक घंटा पूर्व ही बीयर के जाम छलका कर पार्टी की गई।
विज्ञापन


नशा जब सिर चढ़कर बोलने लगा तो यह छात्र-छात्राएं अपने काबू से बाहर होकर झूमने लगे। घटना का पता चलते ही स्कूल प्रशासन ने पहले इन सभी की अच्छे से क्लास ली और फिर इन्हें निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छात्राओं ने भी खूब छलकाए जाम

Himachal Una Gagret Girl students suspended for drinking alcohol in school

स्कूल प्रशासन ने इस पर कुछ भी बोलने से कन्नी काट ली है। हालांकि जिला उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने मामले की जानकारी मिलने पर हामी भरते हुए उचित कार्रवाई की बात कही है। 

जानकारी के अनुसार स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे सीनियर वर्ग के एक छात्र का बर्थडे था। छात्र-छात्राओं ने बर्थडे को स्कूल में सेलिब्रेट करने के लिए सुबह आठ बजे ही बीयर की बोतलें खोल दीं और जाम छलकाने शुरू कर दिए। स्कूल की कुछ छात्राओं ने भी बीयर पीने में कोई कसर नही छोड़ी। 

जब नशा सिर चढ़ा तो...

Himachal Una Gagret Girl students suspended for drinking alcohol in school

बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठी का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी का पूरा इंतजाम किया हुआ था। बीयर के साथ-साथ अन्य पकवान भी सजाए गए थे।

स्कूल में बीयर पार्टी होने के बाद जब नशे ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो विद्यार्थियों ने अपनी सुध बुध खोनी शुरू कर दी। उनकी अजीबो-गरीब हरकतों को देखकर हर कोई हैरान था।

देखते ही देखते स्कूल स्टाफ को भी उनकी कारगुजारी का पता चल गया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं को स्कूल से निलंबित कर दिया गया। 

सुबह आठ बजे कहां से आई शराब

Himachal Una Gagret Girl students suspended for drinking alcohol in school

शिक्षा के मंदिर में इस घटना से स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग भी इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। स्कूल प्रबंधन व बड़े अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध ली है। लेकिन जिला उपायुक्त ने उचित कार्रवाई की बात कही है। 

बीयर पार्टी से सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर स्कूल में बीयर की बोतलें छात्र-छात्राएं कहां से लेकर आए। सुबह आठ बजे ऐसा कौन सा शराब का ठेका खुल गया था जहां से स्कूली विद्यार्थियों ने बीयर की बोतलें खरीदीं। क्या ठेका संचालक ने बिना सोचे समझे स्कूल के विद्यार्थियों को बीयर दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed