फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una CM Virbhadra Singh targets on BJP

सीएम वीरभद्र बोले- मुझे हटाना तो दूर, मेरा पैर हिलाकर देखे भाजपा

Tue, 08 Aug 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/मैहतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/मैहतपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Himachal Una CM Virbhadra Singh targets on BJP

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा मुझे हटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, लेकिन हटाना तो दूर मेरा पैर भी नहीं हिला सकती।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ओर जेटली जैसे लोगों ने मुझ पर राजनीतिक दबाव बनाने के मकसद से देश की जांच एजेंसियों को मेरे पीछे लगा रखा है लेकिन वह इन षडयंत्रों से झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर-बसदेहड़ा में जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग झूठे आरोप लगाकर मुझे पिछले काफी समय से तंग करने में लगे हुए हैं और किसी भी तरह से मुझे सत्ता से हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मैहतपुर में अपने भाषण की शुरूआत अपनी आत्मकथा से की और और संगठन से जुड़े रहकर किस प्रकार पार्टी को ऊपर उठाया इसकी विस्तार से चर्चा की।

सीएम ने कहा कि जब वे संगठन से जुड़े थे तब अध्यक्ष मनोनीत नहीं होता था। चुनाव जीतकर अध्यक्ष चुना जाता था। संगठन में वही जीत पाता है, जो जनता से जुड़ा होता है।

Trending Videos

बोले- सत्ती में नहीं राजनीतिक शिष्टाचार

Himachal Una CM Virbhadra Singh targets on BJP

सीएम ने भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ती युवा नेता हैं एक पार्टी के अध्यक्ष हैं। लेकिन उनमें सभ्यता और राजनीतिक शिष्टाचार नहीं है। जिनके बड़े नेता ऐसे हों उनकी मंडली में इसी तरह के लोग फिट हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह राजनीति में नहीं आना चाहते थे, बल्कि दिल्ली विवि में प्रोफेसर बनना चाहते थे। लेकिन नेहरू, शास्त्री और इंदिरा के आग्रह पर उन्होंने सियासत का रास्ता चुना।

सीएम ने कहा कि 55 साल की राजनीति के बाद भी मौका मिला तो बिना पद के भी जनता की सेवा करने के लिए तैयार हूं। वह किसी का बुरा नहीं चाहते।

जिन लोगों ने मेरे साथ बुरा किया ईश्वर उन्हें माफ करे। इस मौके पर सीएम के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed