{"_id":"5ea99aea8ebc3e908466533a","slug":"himachal-two-coronavirus-infected-under-treatment-in-tanda-report-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: टांडा में उपचाराधीन दो कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: टांडा में उपचाराधीन दो कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव
Wed, 29 Apr 2020 08:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिले के लिए राहत की खबर है। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें एक मरीज कांगड़ा के जवाली उपमंडल के अनूही गांव से, जबकि दूसरा चंबा के सिहुंता का रहने वाला है। अब इन दोनों मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट दोबारा जांची जाएगी तथा इसमें भी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनको टांडा के आईसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौर रहे कि दोनों मरीज जालंधर से चोरी-छिपे हिमाचल पहुंचे थे। इनमें अनूही गांव का युवक सीधे अपने घर पहुंच गया था, जबकि सिहुंता के युवक को थुलेल में क्वारंटीन किया था। इन दोनों के सैंपल जांच के लिए टांडा भेजे गए तथा इन दोनों की सेंपल रिपोर्ट पॉजटिव पाई गई थी। इन दोनों पर कर्फ्यू के उल्लंघन पर मामला भी दर्ज किया गया है। उधर प्रदेश भर में बुधवार को 389 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए।
विज्ञापन