{"_id":"5bcdc9b9bdec22174c7de725","slug":"himachal-transport-all-employees-union-allegation-on-hrtc-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर चालकों-परिचालकों को दे रहे बर्खास्त करने की धमकियां: यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर चालकों-परिचालकों को दे रहे बर्खास्त करने की धमकियां: यूनियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन सर्व कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि बस में सेब की पेटी फटने पर अफसर चालकों और परिचालकों को बर्खास्त और निलंबित करने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
यूनियन के महासचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि रामपुर से दिल्ली चलने वाली बस में ठियोग से फूल और सब्जियों की पेटियां दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को चालक-परिचालक के साथ इसी तरह का मामला सामने आया है। कुछ पेटियां चंडीगढ़ के लिए बस सेवा में भेजी गईं। जब मजदूर पेटियों को बस से उतार रहे थे तो एक पेटी फट गई।
विज्ञापन
ऐसे में चालक और परिचालक को पेटी की भरपाई और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि अगर अफसर चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई करते हैं तो कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।