फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Tourism Due to rain occupancy in hotels is 10 to 12 percent

Himachal Tourism: बारिश से होटलों में 10 से 12 फीसदी ऑक्यूपेंसी, इस वजह से एडवांस बुकिंग रद्द करवा रहे सैलानी

Mon, 12 Aug 2024 05:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 05:23 PM IST
सार

हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में 10 से 12 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इस कारण भी पर्यटक हिमाचल आने से परहेज कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

विस्तार

मानसून सीजन में राजधानी में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में 10 से 12 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। कई होटलों में तो ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी से भी कम हो गई है। होटल कारोबारियों के मुताबिक पर्यटक एडवांस बुकिंग को भी रद्द कर रहे हैं। इसकी वजह हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं को माना जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इस कारण भी पर्यटक हिमाचल आने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीकेंड पर राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सैलानियों की कम संख्या रही। रविवार को शहर में सुबह से ही बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद बारिश थमी। इसी दौरान सिर्फ इक्का-दुक्का पर्यटक ही रिज मैदान और मालरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। सर्कुलर रोड से मालरोड को जोड़ने वाली निगम की लिफ्ट में भी पर्यटकों की संख्या कम रही। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को करीब 9,500 स्थानीय लोगों सहित सैलानी लिफ्ट से मालरोड पहुंचे।
विज्ञापन

 

वीकेंड पर फीका रहा कारोबार कारोबारी बोले, शिमला में स्थिति अनुकूल
उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि हिमाचल में बारिश से हो रहे नुकसान के चलते पर्यटक एडवांस बुकिंग रद्द करवा रहे हैं, जबकि राजधानी में स्थिति बिलकुल अनुकूल है। उन्होंने कहा कि पर्यटक बेझिझक शिमला घूमने आ सकते हैं। स्पेशल पैकेज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 

निगम और निजी होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट
समर सीजन के बाद से लेकर पर्यटक कारोबार मंदी की मार झेल रहा है। हालांकि, होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम और शहर के निजी होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके बावजूद होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ नहीं रही है। निगम की ओर से टूर पैकेज पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, निगम ने 13 सितंबर तक और पर्यटन कारोबारियों ने 1 अक्तूबर तक होटल के कमरों की बुकिंग पर छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed