फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal to Swelter for Three Days Una Mercury Hits 41.4°C Yellow Alert Issued for Heatwave from May 26 to 28

तीन दिन तपेगा हिमाचल: ऊना का पारा पहुंचा 41.4, 26 से 28 मई तक लू चलने और 25 से 30 तक अंधड़ का येलो अलर्ट

Mon, 25 May 2026 01:23 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 May 2026 01:23 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी और निचले क्षेत्रों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। लोगों को गर्मी और लू के दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
Himachal to Swelter for Three Days Una Mercury Hits 41.4°C Yellow Alert Issued for Heatwave from May 26 to 28
25 से 30 तक अंधड़ का येलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी और निचले क्षेत्रों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। लोगों को गर्मी और लू के दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


26 से 28 मई को ऊना, बिलासपुर, सोलन और कांगड़ा जिले में लू चलने की संभावना है। 25 से 30 मई तक अन्य जिलों में अंधड़ और गर्जना का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में सुबह बादल छाए रहे, जबकि ऊना में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग के अनुसार 27 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 मई तक अंधड़, बारिश और गर्जना की संभावना जताई गई है।


लू और अंधड़ का अलर्ट
ऊना, बिलासपुर, सोलन और कांगड़ा जिलों में 26 से 28 मई तक लू चलने की चेतावनी है। अन्य जिलों में 25 से 30 मई तक अंधड़ और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

ठंडे इलाकों में भी गर्मी
धर्मशाला, मनाली और शिमला जैसे ठंडे इलाकों में भी दिन के समय गर्मी पड़ रही है। रविवार को धर्मशाला का अधिकतम पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मनाली में 28.3 डिग्री और शिमला में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में 22.6 डिग्री जबकि केलांग में 18.5 डिग्री पारा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed