अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू, सिरमौर और मंडी जिलों में हुए हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई। मडी जिले के उपमंडल के बटबाड़ा मार्ग पर स्नीहन के निकट एक कार सोमवार सुबह गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस वे प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह निर्माणाधीन बटवाड़ा मार्ग पर स्नीहन के पास सुंदरनगर आते समय एक कार अनियंत्रित होकर खाई में करीब 300 फीट नीचे जा गिरी।
हादसे में कार में सवार बटवाड़ा निवासी युवक तेसू (22) पुत्र गोवर्धन राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में कार चालक वीरेंद्र कुमार निवासी बटवाड़ा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है।
थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। तहसीलदार वेदप्रकाश ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, एक घायल
सिरमौर जिले के रेणुका-मेहत मार्ग पर एक ट्रैक्टर के खड्ड में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को एक ट्रैक्टर मेहत से रेत भरकर ददाहू की ओर आ रहा था कि काली ढांक के समीप चालक ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट कर खड्ड में जा गिरा।
हादसे में चालक भाटना कयाल निवासी 27 वर्षीय प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, धारटारन निवासी कुंदन सिंह ने समय रहते छलांग लगा दी थी, जिससे उसे भी चोटें आईं।
रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रशासन की ओर से कार्यवाहक तहसीलदार ददाहू जसमेर सिंह व कानूनगो केआर भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत प्रदान की।
बताया जा रहा है कि रेणुका-मेहत मार्ग पर भारी दलदल व फिसलन की वजह से यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर इस मार्ग पर मरम्मत का कार्य भी चला हुआ है।
घास काटने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत
जिभी/बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत देऊठा में घास काटने गई एक महिला की पैर फिसलने से मौत हो गई है। महिला की मौत से टिंढा गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 60 वर्षीय कल्लू देवी निवासी टिंढा गांव के साथ लगती घासणी में घास काटने गई थी।
इस दौरान महिला का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना देउठा पंचायत के प्रतिनिधियों को दी।
सूचना मिलते ही देउठा पंचायत के उपप्रधान हुकम राम ठाकुर व वार्ड पंच जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। उपप्रधान ने कहा कि महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।