फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Technical University: Now you can apply till 15th July, date extended for the second time

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: 15 जुलाई तक कर सकेंगे अब आवेदन, दूसरी बार बढ़ाई तिथि

Thu, 04 Jul 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2024 05:56 PM IST
सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फार्म भरने की तिथि दूसरी बार बढ़ाई है।

विज्ञापन
Himachal Technical University: Now you can apply till 15th July, date extended for the second time
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फार्म भरने की तिथि दूसरी बार बढ़ाई है। तकनीकी विवि और संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बी-फार्मेसी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीआर्क सहित अन्य विषयों की काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थी अब 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसके लिए पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीटेक (लेटरल और डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल और डायरेक्ट एंट्री), बीआर्क, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


उपरोक्त सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विषय में प्रवेश के लिए पात्रता संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर लगी सूचना विवरणिका में देख सकते हैं, जिसमें सभी विषयों में प्रवेश के लिए पात्रता का पूरा ब्योरा दिया है। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) दी है, उन्हें भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा बीटेक में डायरेक्ट एंट्री के लिए जेईई मेन परीक्षा देने वाले को भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जल्द की उपरोक्त विषयों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने मुख्य परिसर और संबंधित शिक्षण संस्थानों में मेरिट के आधार पर जिन कोर्सों में प्रवेश होने हैं, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि ने एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी और एमए, एमएससी, पीजी डिप्लोमा इन योग में प्रवेश लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की तिथि भी 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed