फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Technical Education board: Now PAT will be on 19th June and LEET on 26th, changes in exam dates

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: अब 19 जून को पैट और 26 को होगा लीट, परीक्षा तिथियों में किया बदलाव

Mon, 25 Apr 2022 05:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Apr 2022 05:44 PM IST
सार

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की तिथियों में बदलाव किया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए नए शेड्यूल के तहत अब 19 जून को पैट और 26 जून को लीट होगा। बोर्ड ने यह बदलाव सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं के चलते लिया है।

विज्ञापन
himachal Technical Education board: Now PAT will be on 19th June and LEET on 26th, changes in exam dates
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने मई माह में प्रस्तावित बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की तिथियों में बदलाव किया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए नए शेड्यूल के तहत अब 19 जून को पैट और 26 जून को लीट होगा। बोर्ड ने यह बदलाव सीबीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं के चलते लिया है। बोर्ड सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) 15 मई और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट(लीट) का संचालन 22 मई को होना था। लेकिन अब इन तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि अब 19 जून को पैट (10 से 1 बजे), जबकि 26 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लीट का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड ने यह बदलाव सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के चलते लिया है। 

विज्ञापन


30 मई तक बढ़ाई आवेदन करने की तिथि
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आवेदन करने की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 30 मई तक लीट व पैट के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे पहले बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल, जबकि लीट के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि दो मई तक रखी गई थी। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन चेक कर सकते हैं अपना ब्योरा
बोर्ड सचिव आरके शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है, वह बोर्ड के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर अथवा आवेदन नंबर डालकर चेक कर ब्योरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed