फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal state vigilance directions to hrtc officers in Bus purchase case

परिवहन निगम के अफसरों पर विजिलेंस का शिकंजा, पत्र लिखकर दिए निर्देश

Fri, 01 Jun 2018 02:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 01 Jun 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal state vigilance directions to hrtc officers in Bus purchase case

बसों की खरीद की जांच के आदेश मिलते ही स्टेट विजिलेंस ने परिवहन निगम के अधिकारियों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ने निगम को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि खरीद से जुड़े पुराने दस्तावेजों को नष्ट न किया जाए।

विज्ञापन


दलील दी गई है कि जांच के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में उनको संभालकर रखा जाए। उधर, विजिलेंस के पत्र के बाद परिवहन निगम के अफसरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


वीरभद्र सरकार के दौरान परिवहन निगम ने जरूरत न होने के बावजूद करीब चार सौ से ज्यादा बसों की खरीद कर ली थी। भारी खरीद के बाद लंबे समय से बसें प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी सड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal state vigilance directions to hrtc officers in Bus purchase case

पूर्व सरकार के समय विपक्ष में रही भाजपा ने राज्यपाल को चार्जशीट सौंपकर मांग की थी कि बस खरीद में हुए कथित घोटाले की जांच कराई जाए। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों का कहना है जांच में निगम के कुछ पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सरकारी धन के दुरुपयोग में फंस सकते हैं। इसके अलावा तत्कालीन परिवहन मंत्री भी जांच की जद में आ सकते हैं।

वहीं, मामले में विजिलेंस के अधिकारी आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने निगम को पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed