फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal State Selection Commission will start work only after notification, know what happened in the matter.

हिमाचल: अधिसूचना होने के बाद ही राज्य चयन आयोग शुरू करेगा काम, जानें मामले में कब-कब क्या हुआ

Fri, 15 Sep 2023 09:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Sep 2023 09:37 AM IST
सार

प्रदेश राज्य चयन आयोग के गठन की मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद यह तब तक काम नहीं कर पाएगा जब तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं होती। मंत्रिमंडल की बैठक में नए चयन आयोग को मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
Himachal State Selection Commission will start work only after notification, know what happened in the matter.
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के गठन की मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद यह तब तक काम नहीं कर पाएगा जब तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं होती। मंत्रिमंडल की बैठक में नए चयन आयोग को मंजूरी दी गई है। इसके बाद अब हमीरपुर में नया चयन आयोग खुलने का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही चयन आयोग के गठन के संदर्भ में अधिसूचना भी जारी हो सकती है। मंत्रिमंडल के इस फैसले से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में खुशी की लहर है। 23 दिसंबर, 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। पेपर लीक के कारण 26 दिसंबर, 2022 को प्रदेश सरकार ने चयन आयोग के कामकाज को निलंबित किया और उसके बाद 21 फरवरी, 2023 को कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया। राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सिलसिलेवार 14 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज की हैं।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में पूर्व चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर और गोपनीय शाखा से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद समेत करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाना में मामले दर्ज हुए हैं। भंग होने से पूर्व चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट कोड के तहत करीब तीन हजार से अधिक पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए पिछले नौ माह से छंटनी परीक्षाएं नहीं हो पाईं। कई बेरोजगार अभ्यर्थी वर्तमान में ओवरऐज होने की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। गत दिवस हमीरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के गठन और इसी वर्ष 10 हजार पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही नई भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू होगी, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


चयन आयोग मामले में कब-कब क्या हुआ
23 दिसंबर 2022 को जेओए आईटी परीक्षा का पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर दर्ज।
26 दिसंबर 2022 को प्रदेश सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित किया।
28 दिसंबर 2022 जूनियर ऑडिटर और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज।
05 जनवरी 2023 को चयन आयोग में आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी पहुंची।
21 फरवरी 2023 को कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया गया।
03 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज हुई।
11 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी में दो चपरासियों समेत चार लोगों पर चौथी एफआईआर दर्ज हुई।
22 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज।
12 अप्रैल 2023 को न्यायालय में अनुपूरक चालान पेश किया।
24 अप्रैल 2023 को एफएसएल ने दलाल संजीव, नितिन और निखिल आजाद के आवाज के सैंपल लिए।
29 अप्रैल 2023 को पोस्ट कोड 962 प्रदेश सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज।
26 मई 2023 को कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर मामले में चालान पेश किया।
05 जून 2023 को पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज।
16 जून 2023 को पोस्ट कोड 899 एपीएमसी में नीलामीकर्ता पद भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज।
17 जून 2023 को पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा मामले में केस दर्ज।
19 जून 2023 को पोस्ट कोड 971 लाइनमैन भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।
25 जुलाई 2023 को पोस्ट कोड 977 मार्केट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।
26 जुलाई 2023 को पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।
28 जुलाई 2023 को पोस्ट कोड 903 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed