फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal State Olympic Sports Competition at Hamirpur.

यहां होंगी हिमाचल की स्टेट ओलंपिक खेलें, द ग्रेट खली भी पहुंचेंगे

Tue, 30 May 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 May 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Himachal State Olympic Sports Competition at Hamirpur.

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ 22 से 25 जून तक पहली स्टेट ओलंपिक खेलों का आयोजन कर रहा है। हमीरपुर में होने वाली खेलों में 11 प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 1500 खिलाड़ी दम दिखाएंगे।

विज्ञापन


खेलों की शुरुआत शिमला से हमीरपुर तक स्टेट ओलंपिक मशाल दौड़ से होगी। ओलंपियन अभिनव बिंद्रा के अलावा सुशील कुमार और द ग्रेट खली सरीखे नामी रेसलर भी उद्घाटन समारोह में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को प्रेस क्लब शिमला में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के चलते इन खेलों की प्रदेश में शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन खेलों को लेकर उदासीनता, कमजोर आधारभूत ढांचा और ट्रेनिंग संस्थानों की कमी है। उनका कहना था कि मशाल दौड़ में 50 हजार के करीब बच्चों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस अवसर पर राज्य ओलंपिक संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये प्रतियोगिताएं होंगी
हमीरपुर डिग्री कॉलेज, ब्वायज स्कूल हमीरपुर और एनआईआईटी में मौजूद खेल परिसरों में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों में कबड्डी, शूटिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, जूडो, वेटलिफ्टिंग, खो-खो, हॉकी और कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। 

सरकार दे जमीन, दो साल में बनेंगे और स्टेडियम : अनुराग
अनुराग ठाकुर ने बताया कि खेलें राजनीति का शिकार होती रही हैं, राजनीति को खेलों से नहीं जोड़ना चाहिए। अनुराग ने बताया कि एचपीसीए ने प्रत्येक जिले में क्रिकेट अकादमियां शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2005 में धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शुरू हुआ तो वीरभद्र सिंह ने शिमला में उससे भी भव्य स्टेडियम बनाने का दावा किया था, लेकिन आज तक स्टेडियम नहीं बना।


अनुराग ने कहा कि गुम्मा में स्टेडियम बनकर तैयार है, जिसका दो दिन बाद वे उद्घाटन करेंगे। अगर सरकार मंडी, शिमला या बिलासपुर में एचपीसीए को जमीन उपलब्ध करवाए तो दो साल में स्टेडियम बन जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed