फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal state govt Teachers Association agitated over CM Jairam's statement

अनुशासनहीन को लेकर सीएम जयराम के बयान पर भड़का राजकीय अध्यापक संघ

Fri, 06 Sep 2019 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
himachal state  govt Teachers Association agitated over CM Jairam's statement
राजकीय अध्यापक संघ

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से दिए गए बयान पर राजकीय अध्यापक संघ बिफर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि था कि अध्यापकों की अनुशासनहीनता के कारण स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें और सीसीटीवी कैमरा लगाने की नौबत आई है। संघ का कहना है कि राज्य सचिवालय, उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में भी बायोमीट्रिक और सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। इसका मतलब क्या वहां के कर्मचारी और अधिकारी भी अनुशासन में नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं सीएम ने यह भी नसीहत दे डाली कि अध्यापकों की अनुशासनहीनता के कारण सार्वजनिक धन की बर्बादी करनी पड़ी है। मुख्यमंत्री को अध्यापक दिवस पर सार्वजनिक धन का ध्यान तो आया, लेकिन मंत्रियों, विधायकों के भत्ते बढ़ाते समय सरकार को सार्वजनिक धन की चिंता नहीं रहती। अवैतनिक पदों पर तैनात प्रतिनिधियों के वेतन और भत्तों में भी सरकार बेतहाशा वृद्धि कर रही है। 

विज्ञापन


संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, प्रवक्ता एवं मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, वित्त सचिव मुकेश शर्मा, मुख्य संरक्षक अजीत चौहान, संरक्षक अरुण गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज मेहता, मनोहर शर्मा, दिलेर सिंह जंवाल, उपाध्यक्ष डीपी शर्मा, जोगिंद्र चंदेल, विकास महाजन, कुलदीप अत्री, सुनील शर्मा, कपिल, श्याम लाल हांडा, सुभाष चंदेल, सचिन जसवाल, महिला विंग की अध्यक्ष कविता विजल्वान, उपाध्यक्ष ममता चौधरी, रीना भारद्वाज, शिमला के महावीर कैंथला, सिरमौर के राजीव ठाकुर, सोलन के नरोत्तम वर्मा, बिलासपुर के राकेश संधू, कुल्लू के यशपाल शर्मा, मंडी के अश्वनी गुलेरिया, किन्नौर के राधाकृष्ण नेगी, लाहौल-स्पीति के पालम सिंह, चंबा के हरिप्रसाद शर्मा, कांगड़ा के नरेश धीमान और हमीरपुर के नरेश ने कहा कि राज्य स्तरीय अध्यापक सम्मान समारोह में शिक्षकों के खिलाफ ही मुख्यमंत्री ने इस तरह का बयान दे दिया। इससे शिक्षकों का मनोबल गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed