फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Staff Selection Commission: Shastri Recruitment Final Result Declared

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: शास्त्री भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 582 अभ्यर्थी चयनित

Thu, 23 Dec 2021 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शास्त्री के 603 पदों को भरने के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 813 के तहत इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा गया है। शास्त्री के लिए  582 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
himachal Staff Selection Commission: Shastri Recruitment Final Result Declared
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को शास्त्री पोस्ट कोड 813 के 603 पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें से 582 पदों पर अभ्यर्थी चयनित होकर शास्त्री बने हैं। जबकि, 12 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी न मिलने से यह खाली रह गए हैं और नौ पद उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों अनुसार खाली रखे गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 603 पदों के लिए 5525 आवेदन प्राप्त हुए थे।   इनमें से 5326 पात्र पाए गए। 20 दिसंबर 2020 को हुई लिखित परीक्षा 4817 अभ्यर्थियों ने दी। जबकि 509 अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा 1816 ने उत्तीर्ण की। एक से 22 जून 2021 को हुई मूल्यांकन परीक्षा में इन 1816 में से 581 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों को मिले 213 वाणिज्य प्रवक्ता

उधर, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 213 वाणिज्य प्रवक्ताओं स्कूल न्यू को नियुक्तियां दे दी गई हैं। लोकसेवा आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए। अनुबंध आधार पर नियुक्त प्रवक्ताओं को 14500 रुपये का प्रतिमाह वेतन मिलेगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रवक्ताओं को 15 दिनों के भीतर पद ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed