फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Staff Selection Commission: Power Transmission Corporation got five JEs

कर्मचारी चयन आयोग: पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को मिले पांच जेई

Sat, 19 Mar 2022 10:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Mar 2022 10:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड में भरे जाने वाले इन पदों के लिए पांच अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग के पास इन पदों के लिए 3133 आवेदन आए थे।

विज्ञापन
himachal Staff Selection Commission: Power Transmission Corporation got five JEs
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड 900 के पांच पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड में भरे जाने वाले इन पदों के लिए पांच अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग के पास इन पदों के लिए 3133 आवेदन आए थे। इनमें 1485 पात्र पाए गए।

विज्ञापन


11 सितंबर 2021 को लिखित परीक्षा में 785 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 700 ने यह परीक्षा नहीं दी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 21 अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 27 जनवरी, 2022 को आयोग के कार्यालय में हुई। इन परीक्षाओं के आधार पर रोलनंबर 900000152, 900000427, 900000448, 900000688 और 900000716 इन पदों के लिए चयनित हुए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed