फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal solan woman hair chopped off

महिला की चोटी कटी, बेहोशी की हालत में पहुंचाई अस्पताल

Mon, 14 Aug 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Mon, 14 Aug 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Himachal solan woman hair chopped off

हिमाचल के सोल जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित महिला आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। यहां उपचार चल रहा है। महिला की पहचान कांति देवी पत्नी मुन्ना लाल निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


महिला का पति बद्दी के एक उद्योग में कार्यरत है। महिला ने होश में आने के बाद बताया कि वह आंगन में खड़ी थी। इस दौरान जोर का झटका लगा और नीचे गिर पड़ी। जब होश आया तो देखा बाल कट चुके थे और वह अस्पताल में थीं। महिला के पति मुन्ना लाल ने बताया कि वह दवाई लेने घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन


वापस आने पर देखा तो पत्नी आंगन में बेसुध पड़ी थी। उसे अस्पताल लाया गया। महिला ने बताया कि उसे नहीं पता चला कि बाल कैसे कट गए हैं। घटना के बाद वह खौफ में है। उधर, डॉक्टर राहुल ने बताया कि बाल कटने को लेकर महिला बहुत घबराई है। उसका इलाज चल रहा है। महिला पूरी तरह ठीक होने के बाद ही घटना के बारे में कुछ कह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में महिला की चोटी कटन से दहशत

Himachal solan woman hair chopped off

ऊना। शहर से सटे गांव मलाहत स्थित झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाली प्रवासी महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने परिजनों के साथ थाना सदर में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। शिकायत के अनुसार प्रवासी महिला बबिता अपनी झोपड़ी में सो रही थी। इसी दौरान उसके सिर में तेज दर्द हुआ। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद जब उसे होश आया तो उसने चोटी कटी हुई पाई।

मलाहत में हुई घटना के बाद महिलाएं काफी सहम सी गई हैं। एसएचओ सदर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed