देश की आर्थिक हालत खराब, विस चुनावों में केंद्र को होगा एहसास: शत्रुघ्न सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के खराब आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार अब अपने नेताओं से भी बच नहीं पा रही है। अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नियम बनाए हैं उसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बोल कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव और उससे पहले हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनाव में जब लोगों के बीच जाएगी तो इस बात का एहसास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पार्टी व देशहित में सुझाव देते हैं जिसे गलत समझ लिया जाता है।
जीएसटी से देश की आर्थिक हालत खराब
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जीएसटी से देश की आर्थिक हालत खराब हुई है। यशवंत सिन्हा ने बिल्कुल सही बात कही है और वे इस बात के लिए उनका समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी में सुझाव स्वीकार किए जाने चाहिए। लेकिन फिलहाल भाजपा में ऐसा नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार अपनी मर्जी से फैसले ले रही है।
इसमें विशेषज्ञों की राय को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को भी गंभीरता से लेना चाहिए।