फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal solan 70 lakh loss due to dera dispute

डेरा विवाद में डूबे 70 लाख, सेब की सप्लाई ठप, सब्जियां भी नहीं पहुंच रही मंडी

Sun, 27 Aug 2017 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 27 Aug 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
Himachal solan 70 lakh loss due to dera dispute

हरियाणा के पंचकूला में डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम की सुनवाई के बाद हुए दंगे का असर सोलन सब्जी मंडी में भी पड़ा है। दंगों की वजह से बाहरी राज्यों के लिए वाहन रवाना नहीं हुए। सब्जी मंडी सहित सेब मंडी में उत्पादों से लद्दे ट्रक खड़े के खड़े रहे।

विज्ञापन


हालांकि टमाटर के कुछ एक ट्रक बाहरी रास्तों से निकल गए थे लेकिन सेब से लद्दे ट्रक तथा ट्राले यहीं खड़े रहे। इसके चलते दो दिनों में सब्जी मंडी सोलन में सेब के कारोबार में करीब 70 लाख का नुकसान हुआ है। नुकसान और भी अधिक हो सकता है यदि शनिवार की शाम तक गाड़ियां माल लेकर बाहरी राज्यों के लिए रवाना नहीं होती हैं। 
विज्ञापन


किसानों सहित बागवानों को भी उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सोलन सेब मंडी में रोजाना करीब 18 से 20 हजार बॉक्स सेब के पहुंच रहे हैं। एक पेटी में करीब 20 किलो माल होता है। इसमें शनिवार को एक क्विंटल माल का औसतन दाम करीब 8750 रहा। दो दिन सेब मंडी में सेब स्टॉक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब मंडी के अंदर भी सेब रखने की कोई जगह नहीं है। इसके चलते व्यापारियों द्वारा दुकानों को खाली करने के लिए गाड़ियों में सेबों को लादा जा रहा है ताकि अन्य बागवानों द्वारा लाए जाने वाला सेब के लिए जगह मिल सके। बागवानों के मुताबिक हरियाणा में दंगे के चलते उनकी एक सेब की पेटी करीब 300 रुपये कम दाम पर बिक रही है।

अब तो हरियाणा के हालात देखते हुए बागवानों ने भी सेब की खेप को रोक लिया है। कुछ एक बागवान ही मंडी में सेब को पहुंचा रहे। पहले सेब 8750 रुपये क्विंटल बिक रहा था। अब करीब 75 सौ रुपये क्विंटल बिक रहा है। 

टमाटर सहित अन्य फसलों पर प्रभाव  
सब्जी मंडी सोलन में रोजाना करीब 800 क्रेट टमाटर पहुंच रहा है। शुक्रवार को भी करीब इतना ही टमाटर सब्जी मंडी पहुंचा। लेकिन बाहरी राज्यों के व्यापारी इसे नहीं ले जा सके। वहीं शनिवार को भी कुछ माल बच गया।

इसके अलावा शनिवार को टमाटर के करीब 3000 क्रेट ही सब्जी मंडी पहुंच पाए। टमाटर के क्रेट करीब 200 रुपये सस्ती बिके। इसके अलावा शिमला मिर्च 4 से 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब बिकी। इसका कारण बाहरी राज्यों से व्यापारियों का न आना बताया जा रहा है।  

किसानों और बागवानों ने रोका तुड़ान 
हरियाणा में हो रहे दंगों को देख कर सोलन सहित शिमला के किसानों और बागवानों ने सेबों और सब्जियों का तुड़ान रोक दिया है। किसानों के मुताबिक सब्जी मंडी में हरियाणा राज्य में चल रहे विवादों को लेकर उन्हें उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल सकते हैं। इसके चलते उन्होंने फसलों की तुड़ाई रोक दी है। 

इतने का हो चुका है कारोबार  
सब्जी मंडी सोलन में अब तक सेब के करीब 5 लाख 38 हजार बाक्स पहुंचे हैं। इससे करीब 60 करोड़ का कारोबार हो चुका है। टमाटर के 7 लाख 50 हजार क्रेट यहां पहुंचे हैं। इससे करीब 80 करोड़ का कारोबार हो चुका है। इसके अलावा अन्य फसलों से करीब 20 करोड़ का कारोबार हो गया है।  


शुक्रवार से रुकी पड़ीं हैं गाड़ियां
सोलन सब्जी मंडी समिति के पर्यवेक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार से सेब की गाड़ियों सहित टमाटर की भी कुछ एक गाड़ी सोलन में रुकी पड़ी हैं। कहा कि यदि शनिवार शाम तक भी मार्ग नहीं खुलता है तो कारोबारियों सहित किसानों और बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed