फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Shimla retired officers on job in bus stand authority

रिटायर अफसरों के पुनर्वास का अड्डा बना बस अड्डा प्राधिकरण

Mon, 18 Sep 2017 03:37 PM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Sep 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Himachal Shimla retired officers on job in bus stand authority

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने बस अड्डा प्राधिकरण को रिटायर अधिकारियों के पुनर्वास का अड्डा बना दिया है। प्राधिकरण में करीब 23 कर्मचारियों का स्टाफ है। इनमें आधे से ज्यादा रिटायरी है। प्रदेश में बस अड्डों के लिए भूमि चयन से लेकर निर्माण और रखरखाव जैसी अहम जिम्मेदारी प्राधिकरण के पास है।

विज्ञापन


नियमित कर्मचारियों में निगम के चार कारिंदे हैं, जबकि जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर आउटसोर्स पर कर्मचारी तैनात हैं। प्राधिकरण में एडजस्ट रिटायर अधिकारियों को मोटे वेतन के साथ गाड़ी और बंगले की तमाम सहूलियतें दी जा रही हैं। प्रतिमाह 90 लाख रुपये प्राधिकरण के वेतन-भत्तों पर जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति के बाद अगर एचआरटीसी अफसर को री-इंप्लायमेंट नहीं मिलती है तो उन्हें बस प्राधिकरण अथॉरिटी में तैनाती दी जाती है। एचआरटीसी का यह विंग बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बस अड्डे के निर्माण की प्लानिंग के साथ इनके रखरखाव का जिम्मा अथॉरिटी पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी की बीओडी में इन अफसरों का उपस्थित होना अनिवार्य होता है। प्रधान सचिव एचआरटीसी संजय गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किस अफसर को री- इंप्लायमेंट दी जानी है, इसका फैसला बीओडी में होता है।

मलाईदार कुर्सी पर जमे हैं रिटायरी

Himachal Shimla retired officers on job in bus stand authority

बस अड्डा प्राधिकरण में रिटायरियों को दो से तीन बार री-इंप्लायमेंट दी गई है। इसके अलावा एचआरटीसी में भी जिन अफसरों की ऊपर तक पहुंच है, उन्हें निगम या प्राधिकरण में तैनाती दी जाती है। 

ये हैं रिटायरी
प्राधिकरण अथॉरिटी का मुख्य सीजेएम, अधिशासी अभियंता, एसडीओ इलैक्ट्रीकल और सिविल, हेड ड्राफ्ट्समैन, डिप्टी कंट्रोलर, सेक्शन ऑफिसर (एसओ), अधीक्षक के अलावा सूत्र बताते हैं कि छोटे पदों पर रिटायरियों की तैनाती हुई है। 6 जूनियर इंजीनियर और 4 डाटा एंट्री ऑपरेटर (आउट सोर्स)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed