फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Secretariat employees union election schedule

हिमाचल सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनावों का शेडयूल तय

Wed, 22 May 2019 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 May 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal Secretariat employees union election schedule
- फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव जून के दूसरे हफ्ते में कराए जाएंगे। संघ का जनरल हाउस आज दोपहर बाद राज्य सचिवालय परिसर में बुलाया गया है। इसमें संघ के सभी सदस्यों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर संघ का यह अंतिम जनरल हाउस बुलाया गया है।

विज्ञापन


इसमें संघ की दो साल की गतिविधियों से प्रत्येक सदस्यों को अवगत कराया जाना है। इसके अलावा संघ के दो साल का लेखा जोखा भी सदस्यों के समक्ष रखा जाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव एक माह पहले कराने तय थे परंतु लोकसभा चुनाव के  कारण चुनाव आचार संहिता लगी थी। इस कारण से लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


संघ के चुनाव जून दूसरे हफ्ते में कराए जाने तय हैं परंतु अभी तक चुनाव की अंतिम तारीख निर्धारित नहीं हो पाई है। दो-चार दिन में संघ के चुनाव की तारीख भी तय कर ली जाएगी। अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि संघ से  राज्य सचिवालय के करीब साढे़ आठ सौ कर्मचारी सदस्य के रूप में जुड़े हैं। संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को जनरल हाउस में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed