फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Schools colleges told to hold functions on Independence Day

15 अगस्त पर स्कूलों में कार्यक्रम नहीं करवाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 15 Aug 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 15 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Himachal Schools colleges told to hold functions on Independence Day

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर स्वाधीनता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को सभी सरकारी स्कूल खुले रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को स्कूल बंद रखने वाले या स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित न करने वाले प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने सभी स्कूल प्रमुखों को स्वाधीनता से जुड़ी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा है। 
विज्ञापन


16 अगस्त को सभी स्कूलों को निदेशालय में सचित्र रिपोर्ट भेजने के आदेश भी दिए गए हैं। केंद्र सरकार के आदेशानुसार हिमाचल सरकार ने 15 अगस्त को प्रदेश में स्थित सभी सरकारी स्कूलों को खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने पहली बार स्कूलों में 15 अगस्त की छुट्टी को बंद किया है। स्वतंत्रता के 70 साल पूरे होने पर 15 अगस्त को सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को विधिवत तौर पर मनाया जाएगा।

स्कूलों में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सेनानियों और वैज्ञानिकों के जीवन से संबंधित कहानियों और स्वतंत्रता प्राप्ति से वर्तमान समय तक की प्रगति पर आधारित आवधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। 


छात्रों और विद्यार्थियों को स्वच्छता और एकता की शपथ दिलाई जाएगी। देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी स्कूलों में अनिवार्य तौर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed