{"_id":"60843cc0139cfd629b499ed6","slug":"himachal-s-well-known-story-writer-badri-singh-bhatia-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के जाने-माने कहानीकार बद्री सिंह भाटिया का देहांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के जाने-माने कहानीकार बद्री सिंह भाटिया का देहांत
Sat, 24 Apr 2021 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Apr 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
जाने-माने कहानीकार बद्री सिंह भाटिया का देहांत
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जाने-माने कहानीकार और लेखक बद्री सिंह भाटिया का नई दिल्ली में देहांत हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल्ली में ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उनका देहांत हो गया। भाटिया के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि तो नहीं हुई है। हालांकि, उन्हें सूखी खांसी थी। भाटिया के देहांत से साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
वह हिमाचल सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पत्रिका हिमप्रस्थ और साप्ताहिक पत्र गिरिराज के संपादन से जुड़े हैं। बद्री सिंह भाटिया को उनके उपन्यास 'पड़ाव' पर हिमाचल अकादमी का कथा पुरस्कार मिल चुका है। वह कई किताबें लिख चुके थे। भाटिया का जन्म 2 जुलाई 1947 को अर्की जिला सोलन में हुआ था। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार बद्री सिंह भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन