फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's second flower market will be built in Una after Parwanoo, Minister Virendra announced

Flower Market: परवाणू के बाद ऊना में बनेगी हिमाचल की दूसरी पुष्प मंडी, मंत्री वीरेंद्र ने की घोषणा

Sun, 28 Aug 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 06:15 PM IST
सार

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने टक्का पंचायत में किसान सम्मेलन के दौरान की। ध्यान रहे कि जिला ऊना के किसान बड़ी संख्या में पुष्प उत्पादन से जुड़े हैं। उन्हें अपना उत्पाद बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Himachal's second flower market will be built in Una after Parwanoo, Minister Virendra announced
किसान सम्मेलन में मंत्री वीरेंद्र कंवर मौजूद रहे। - फोटो : संवाद

विस्तार

परवाणू के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में राज्य की दूसरी फूल मंडी बनाई जाएगी। यह घोषणा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने टक्का पंचायत में किसान सम्मेलन के दौरान की। ध्यान रहे कि जिला ऊना के किसान बड़ी संख्या में पुष्प उत्पादन से जुड़े हैं। उन्हें अपना उत्पाद बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिले में फूल मंडी का निर्माण सैकड़ों किसानों के लिए सौगात होगी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल्द ऊना में फूल मंडी का शिलान्यास किया जाएगा। ऊना सब्जी मंडी का विस्तारीकरण करने के लिए भी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है। अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के बाद यहां पर एक आधुनिक मंडी का निर्माण कार्य आरंभ होगा। इसके साथ ही रामपुर मंडी के निर्माण के लिए भी 2.50 करोड़ रुपये का टेंडर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को कैश क्रॉप की ओर जाना होगा। उन्होंने कहा कि 1010 करोड़ का जायका प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश में शुरू हो गया है। वर्तमान सरकार ने कुल्लू और मंडी में हींग की खेती तथा लाहौल में केसर की खेती को बढ़ावा दिया है। इसके अतिरिक्त ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के वातावरण को दालचीनी की खेती के लिए उपयुक्त पाया गया है। कंवर ने कहा कि बसाल में स्टेडियम के लिए 90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।  इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी प्रवेश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मास्टर तरसेम लाल शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, परियोजना अधिकारी आत्मा रविंद्र जसरोटिया सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुटलैहड़ में प्रति वर्ष मनाया जाएगा खेल उत्सव: वीरेंद्र 
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत झलेड़ा पुलिस लाइन से लेकर बसाल तक रविवार को रन फॉर कुटलैहड़ का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1,500 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लड़कों व लड़कियों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, दूसरा पुरस्कार 7,100 रुपये तथा तीसरा पुरस्कार 5,100 रुपये प्रदान किए। इसके अतिरिक्त लड़के व लड़कियों के वर्ग में 1100-1100 रुपये के 50-50 पुरस्कार भी दिए गए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में प्रति वर्ष खेल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर के बाद एक और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए खेलों को जल्द ही चयन होगा। उन्होंने कहा कि आज खेलों में भी करियर बनाया जा सकता है, इसलिए कुटलैहड़़ में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धमांदरी, बसाल, टक्का, चताड़ा, बंगाणा, थाना कलां में करोड़ों रुपये व्यय कर खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य जहां युवाओं को फिट रखने के लिए प्रेरित करना है, वहीं उन्हें अनुशासन की भावना जागृत करना भी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed