{"_id":"5dcd54c78ebc3e54970737be","slug":"himachal-s-first-school-where-children-will-have-biometric-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला स्कूल जहां बायोमीट्रिक मशीन से बच्चों की लगेगी हाजिरी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला स्कूल जहां बायोमीट्रिक मशीन से बच्चों की लगेगी हाजिरी, पढ़ें पूरा मामला
Fri, 15 Nov 2019 10:42 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले का कोठीपुरा सरकारी स्कूल प्रदेश का पहला विद्यालय बन गया है, जहां विद्यार्थियों की अब बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। बाल दिवस पर स्कूल प्रबंधन ने यह शुरुआत कर दी है। अभी 11वीं और 12वीं के बच्चों की ही बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की गई है। अगले सत्र से सभी कक्षाओं के बच्चों को भी सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि इससे बच्चों में अनुशासन की भावना आएगी। शिक्षा विभाग ने जहां शिक्षकों के लिए स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का अभियान शुरू किया है, जिसका कई शिक्षक विरोध कर रहे हैं, वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में विद्यार्थियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी योजना शुरू की।
विज्ञापन
अभिभावक भी स्कूल की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। योजना का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन पर हाथ के अंगूठे या अंगुलियों के निशान से लगेगी। इस वर्ष ट्रायल के तौर पर जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी।
विज्ञापन
सत्र 2020-21 से सभी विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा होगी। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह व समस्त कार्यकारिणी ने इसका स्वागत किया है। प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने बताया कि विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना तथा समय का महत्व समझाने के उद्देश्य से यह प्रणाली सार्थक सिद्ध होगी।