Himachal ITI: हिमाचल के 17 आईटीआई में इस सत्र से छह नए कोर्स होंगे शुरू, विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
हिमाचल की 17 विभिन्न आईटीआई में छह प्रकार के नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई में इस बार सोलर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ते प्रचलन और मांग को देखते हुए इससे संबंधित ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इस बार हिमाचल की 17 विभिन्न आईटीआई में छह प्रकार के नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई में इस बार सोलर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ते प्रचलन और मांग को देखते हुए इससे संबंधित ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। नए शुरू किए जा रहे ट्रेडों में 24-24 सीटें भरी जाएंगी। प्रदेश के 152 सरकारी और 140 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया जुलाई तक चलेगी। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को ट्रेड वितरित किए जाएंगे।
इसी के साथ ही 17 आईटीआई में नए शुरू किए छह कोर्स के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 28 जून से 19 जुलाई तक आईटीआई में विभिन्न ट्रेड के लिए पहले दौर की आवेदन प्रक्रिया चलेगी। 28 जुलाई को पहले दौर के तहत संस्थानों में सीटें दी जाएंगी। चार अगस्त को विभिन्न ट्रेड के तहत मेरिट में रहने वाले आवेदकों की काउंसलिंग होंगी। दूसरे दौर के बाद अन्य राज्यों के दसवीं पास अभ्यर्थी भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दो राउंड के बाद शेष बची सीटों के लिए ऑन स्पॉट दाखिले होंगे। ये 28 अगस्त से 31 अगस्त तक होंगे।
ये नए कोर्स किए गए शुरू
संस्थान ट्रेड
आईटीआई रैल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन
मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल
आईटीआई पंडोगा मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल
आईटीआई घुमारवीं फाइबर टू होम टेक्नीशियन
आईटीआई शाहपुर टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स
इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन
आईटीआई पालमपुर इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन
आईटीआई जुब्बल सोलर टेक्नीशियन
आईटीआई सुंदरनगर सोलर टेक्नीशियन
आईटीआई नाहन मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल
आईटीआई ऊना इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन
आईटीआई नालागढ़ मेंटेनेंस मैकेनिक
आईटीआई गरनोटा मैकेनिक इलेक्ट्रिक
आईटीआई शमशी सोलर टेक्नीशियन
आईटीआई सुन्नी टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स
आईटीआई प्रगतिनगर मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल
आईटीआई अर्की फाइबर टू होम टेक्नीशियन
आईटीआई बालकरूपी सोलर टेक्नीशियन
आईटीआई सेराथाना इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फर्स्ट राउंड के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। आईटीआई के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इस बार प्रदेश की 17 विभिन्न आईटीआई में छह नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। नए शुरू किए जाने वाले कोर्स के लिए भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। -विवेक चंदेल, निदेशक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश