फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles plied on six connecting roads in the district.

Chamba News: जिले के छह संपर्क मार्गों पर दौड़े वाहन

Mon, 24 Aug 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vehicles plied on six connecting roads in the district.
चंबा। जिले में बारिश के बाद भूस्खलन से बंद हुए छह संपर्क मार्गों पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया। मार्गों के खुलने से भटियात और सलूणी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

दो दिन पहले देर रात हुई बारिश के कारण इन मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। भूस्खलन के चलते भटियात क्षेत्र में चार और सलूणी में दो संपर्क मार्ग बंद थे। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विभागीय मशीनरी ने बारिश के बाद मार्गों पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया। सोमवार को छहों संपर्क मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भूस्खलन से बंद हुए मार्गों को बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed