फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The thread of relationships on the wrist and a shift in design trends too.

Chamba News: कलाई पर रिश्ते की डोर, डिजाइन का भी बदला दौर

Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The thread of relationships on the wrist and a shift in design trends too.
चंबा में भाई की कलाई में बांधने के लिए राखी खरीदती महिला।संवाद
रक्षाबंधन पर बहनों को खूब भा रहीं ब्रेसलेट-स्टाइल और रुद्राक्ष की राखियां
विज्ञापन

बच्चों के लिए स्पाइडर-मैन और स्पिनर डिजाइन वाली राखियां पहुंचीं बाजार में
पारंपरिक स्वदेशी रेशमी धागे और चांदी की राखियों का भी क्रेज बरकरार
मोहम्मद अयूब
चंबा। रक्षाबंधन की आहट के साथ बाजारों में राखियों ने रंग, अंदाज और स्टाइल बदल लिया है। इस बार भाई की कलाई पर सिर्फ धागा नहीं, बल्कि फैशन का नया ट्रेंड भी सजने जा रहा है।
कहीं ब्रेसलेट-स्टाइल राखियां युवतियों को आकर्षित कर रही हैं तो कहीं रुद्राक्ष और मेटल की राखियां पारंपरिक आस्था के साथ आधुनिक लुक दे रही हैं। कुंदन वर्क की चमकदार राखियां भी बहनों की पसंद बन रही हैं। बच्चों की कलाई पर स्पाइडर-मैन, स्पिनर और कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां त्योहार का उत्साह दोगुना कर रही हैं। खास बात यह है कि नए डिजाइनों की चमक के बीच स्वदेशी रेशमी धागे और चांदी की राखियों का पारंपरिक आकर्षण अब भी कायम है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कार्टून और खिलौना आधारित राखियों के कई डिजाइन उपलब्ध हैं। पारंपरिक स्वदेशी रेशमी धागे वाली राखियों का क्रेज भी बरकरार है। सादगी और पारंपरिक अंदाज पसंद करने वाले लोग ऐसी राखियों की खरीदारी कर रहे हैं। चांदी की ब्रेसलेट वाली राखियां भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में इस बार फैंसी राखियों के डिजाइन और वैरायटी पर खास जोर है। दुकानदारों को रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ब्रेसलेट-स्टाइल की राखियां युवाओं और महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इनमें आकर्षक डिजाइन और रंगों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। रुद्राक्ष और मेटल से तैयार राखियों की भी अच्छी मांग है। - गौरव कुमार
--
बच्चों के लिए भी बाजार में कई तरह की आकर्षक राखियां पहुंची हैं। स्पाइडर-मैन और स्पिनर डिजाइन वाली राखियों को बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। कार्टून कैरेक्टर और रंग-बिरंगे डिजाइन वाली राखियां भी खूब लुभा रही हैं। - रोहित कुमार
--
भाई की कलाई में बांधने के लिए इस बार कोई अलग और खास राखी लेना पसंद करूंगी ताकि यह राखी भाई को देखते ही पसंद आए। साल में एक बार यह त्योहार आता है, इसलिए इसे खास बनाना चाहती हूं। - मीनाक्षी कुमारी

--
राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है। यही वजह है कि इस बार मैं ऐसी राखी चुनना चाहती हूं जो भाई की कलाई पर बंधने के बाद लंबे समय तक याद रहे। - चंपा कोपड़ा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed