फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba ranks first in the first review of the 'Sangathan Srijan Abhiyan' (Organization Building Campaign).

Chamba News: संगठन सृजन अभियान के पहले रिव्यू में चंबा नंबर वन

Mon, 24 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chamba ranks first in the first review of the 'Sangathan Srijan Abhiyan' (Organization Building Campaign).
कांग्रेस हाईकमान ने संगठनात्मक प्रदर्शन की सराहना की, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्षों के पहले रिव्यू में चंबा ने पूरे हिमाचल में सर्वश्रेष्ठ संगठनात्मक प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कनेक्ट पोर्टल की रिपोर्ट में चंबा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पार्टी हाईकमान ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी के नेतृत्व की प्रशंसा की है।
सुरजीत शर्मा के नेतृत्व में चंबा कांग्रेस ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान को गति दी है। नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में भी पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चंबा जिला परिषद में 15 वर्ष बाद कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद हासिल किए। वहीं, नगर परिषद चंबा में 10 वर्ष बाद पार्टी की वापसी हुई। डलहौजी, चुवाड़ी, मैहला और चुराह में भी कांग्रेस ने महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की।
विज्ञापन

जिला, ब्लॉक, मंडलम/जोन, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गठन की प्रक्रिया जारी है। बूथ कमेटियों के गठन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पार्टी के जनहित से जुड़े मुद्दों और राष्ट्रीय अभियानों को भी बूथ स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी कांग्रेस टीम की मेहनत और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है। मिशन-2027 के लिए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed