फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shopkeepers get relief following cleanup at Sudli Chowk.

Chamba News: सुदली चौक पर सफाई होने से दुकानदारों को मिली राहत

Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers get relief following cleanup at Sudli Chowk.
खबर प्रका​शित होने के बाद सुदली चौक पर हुई साफ-सफाईसुदली चौक पर हुई साफ-सफाई। संवाद
सुदली चौक में गंदगी और कूड़े कचरे से परेशान थे स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। सुदली चौक में गंदगी और कूड़े-कचरे की समस्या का निवारण कर दिया गया है। अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया और सफाई करवाई।

सफाई होने से चौक के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सुदली चौक की सफाई करवाई। चौक में लंबे समय से फैली गंदगी के कारण दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कूड़े के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा था। नगर पंचायत की ओर से सफाई करवाए जाने के बाद अब चौक साफ-सुथरा नजर आ रहा है। दुकानदारों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने और उसके बाद नगर पंचायत की ओर से त्वरित कार्रवाई किए जाने पर राहत जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर पंचायत के सचिव आदित्य चौहान ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। मौके पर सफाई व्यवस्था अब दुरुस्त करवा दी है। साथ ही नियमित सफाई की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed