फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal residents get new driver's license online.

हिमाचल में अब ऑनलाइन बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 14 Nov 2015 09:19 AM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Himachal residents get new driver's license online.

हिमाचल में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आपको आरटीओ या एसडीएम दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ही आप लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और लाइसेंस भी ऑनलाइन ही बनकर आ जाएगा। जिला मुख्यालयों समेत प्रदेश के 22 क्षेत्रों में एक दिसंबर से यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने आरटीओ कार्यालय शिमला, एसडीएम कार्यालय धर्मशाला और ज्वालामुखी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर काम शुरू कर दिया है। शिमला में ट्रायल के रूप में लर्निंग लाइसेंस बनना भी शुरू हो गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट सारथी (4.0) पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद फीस भरने के लिए 6 डिजिट का एक नंबर मिलेगा।

विज्ञापन

यहां जमा करनी होगी फीस

Himachal residents get new driver's license online.

इस नंबर के तहत आप बैंक या आरटीओ कार्यालय में फीस जमा करा सकते हैं। ऑनलाइन फीस देने का भी विकल्प मिलेगा। इस प्रक्रिया के बाद आरटीओ या एसडीएम कार्यालय से आवेदक को ट्रायल के लिए एसएमएस आएगा। ट्रायल देने के बाद लाइसेंस बनने की सूचना मिलेगी। विभाग की वेबसाइट से खुद लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं।

परिवहन विभाग के निदेशक प्रियतू मंडल ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल में 1 दिसंबर से 22 मुख्य शहरों के अलावा आरटीओ दफ्तर और जिला हेडक्वार्टर में यह सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन शहरों में सुविधा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed