{"_id":"5fe43ea28ebc3e3c526146f7","slug":"himachal-ranks-first-nationwide-in-vaccination-of-one-year-old-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल के बच्चों के टीकाकरण में हिमाचल देश भर में पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल के बच्चों के टीकाकरण में हिमाचल देश भर में पहले स्थान पर
Thu, 24 Dec 2020 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक साल के बच्चों को लगने वाला टीकाकरण में हिमाचल देश में पहले स्थान पर है। वर्ष 2020 में करवाए गए सर्वे में हिमाचल 89.3 टीकाकरण हुआ है, जबकि अन्य राज्यों में यह आंकड़े कम हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की ओर से करवाया गया है। यह सर्वे देश के 17 राज्यों में करवाया था। इसमें हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर आया है।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले में 92 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण किया जा चुका है। एनएचएम के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस सर्वे में एक साल के बच्चों को लगने वाले पोलियो, खसरा, काली खांसी, टेटनस टीकों की जांच की जाती है कि कितने टीके अभी तक बच्चों को लगाए जा चुके हैं। एक साल के बच्चों को लगने वाले यह टीके आखिरकार धरातल रिपोर्ट पर कितने लाभदायक सिद्ध हैं, इसकी भी जांच की जाती है।
विज्ञापन
किस राज्य में कितनी फीसदी दर
हिमाचल प्रदेश में 89.3 वेस्ट बंगाल 87.8, कनार्टक 84.1 गोवा 81.9, सिक्किम 80.6 तेलंगाना-79.1 केरल 77.8 गुजरात 76.3, महाराष्ट्र 73.5, अरुणाचल प्रदेश 73, मिजोरम 72.5, बिहार 71, मणिपुर 69.8, त्रिपुरा 69.5, असम 66.4, मेद्यालय 63.8 और नागालैंड में यह प्रतिशतता 57.9 रही।
विज्ञापन