फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public Service Commission stopped school lecturer recruitment, this is the reason

हिमाचल लोकसेवा आयोग ने रोकी स्कूल प्रवक्ता भर्ती, ये है वजह

Thu, 05 Mar 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Himachal Public Service Commission stopped school lecturer recruitment, this is the reason
हिमाचल लोकसेवा आयोग

सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की परीक्षाएं लेने के विवाद के बाद लोकसेवा आयोग ने आगामी आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद राज्य लोकसेवा आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशालय के पाले में गेंद डाल कर इसी सप्ताह स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग की सचिव ने कहा है कि शिक्षा निदेशालय के जवाब के बाद आगामी परीक्षाओं का भविष्य तय होगा।

विज्ञापन


कामर्स की परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में लेने से यह विवाद खड़ा हुआ। सोमवार को लोकसेवा आयोग के कार्यालय पहुंच कर कुछ अभ्यर्थियों ने कामर्स परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षाएं लेने की मांग की। इसी बीच आयोग ने आननफानन में 14 मार्च को होने वाला राजनीति शास्त्र का पेपर भी अंग्रेजी में लेने का आदेश जारी कर बात बिगाड़ दी।
विज्ञापन


अब मामला तूल पकड़ने पर आयोग ने बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर स्कूल प्रवक्ता भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट करने और आरएंडपी नियम संशोधित करने को कहा है। आयोग की सचिव राखिल काहलो ने बताया कि आगामी परीक्षाएं निदेशालय के स्पष्टीकरण के बाद ही होंगी। आवेदकों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। बता दें कि अमर उजाला ने तीन मार्च को शीर्षक ‘पढ़ाई हिंदी माध्यम में, लोकसेवा आयोग ले रहा अंग्रेजी में परीक्षा’ से खबर प्रकाशित पर प्रमुखता से इस मामले को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 और 23 मार्च को होनी है परीक्षाएं
स्कूल प्रवक्ता के राजनीति शास्त्र की परीक्षा 14 मार्च और इतिहास की परीक्षा 23 मार्च को ली जानी प्रस्तावित है। यह परीक्षाएं इन्हीं तारीख होंगी या इनकी तारीख बदली जाएगी। इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बीते दिनों ही कामर्स, अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षाएं हुई है। दो साल पहले हुई एक परीक्षा के कई सवाल हिंदी की परीक्षा में पूछने का मामला सामने आने के बाद आयोग द्वारा हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तारीख भी अभी तय होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed