फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Prof. Nandlal will get Lok Sangeet Akademi Award

Akademi Award: हिमाचल के प्रो. नंदलाल को मिलेगा लोक संगीत अकादमी पुरस्कार

Sun, 27 Nov 2022 12:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Nov 2022 12:39 PM IST
सार

हिमाचल के नंदलाल वर्मा, उत्तराखंड के दाता राम, हरियाणा के महावीर को यह पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2019 से 2021 तक 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 19 को फेलो का सम्मान मिलेगा। 

विज्ञापन
Himachal Prof. Nandlal will get Lok Sangeet Akademi Award
प्रो. नंदलाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. नंदलाल वर्मा को गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में लोक संगीत में अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। लोक संगीत में यह सम्मान पाने वाले हिमाचल के पहले लोक संगीतकार होंगे। इससे पहले स्वर्गीय हेत राम को लोक गीतों में संगीत अकादमी पुरस्कार मिला था। उनका लोक संगीत अमेरिका और ग्रीक में भी खूब पसंद किया गया और अब कनाडा में लोक संगीत पहुंचाएंगे।    हिमाचल के नंदलाल वर्मा, उत्तराखंड के दाता राम, हरियाणा के महावीर को यह पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2019 से 2021 तक 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 19 को फेलो का सम्मान मिलेगा। प्रदर्शन कला के क्षेत्र में 10 लोगों को अकादमी अध्येता (फेलो) के रूप में चुना गया है। इसमें तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है, जबकि अकादमी पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि मिलती है। 

विज्ञापन


प्रो. वर्मा का जन्म 14 जलाई, 1932 को जिला शिमला के धामी में हुआ। वह वर्ष 1993 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से रिटायर हुए हैं। उन्होंने वर्ष 1955 में शिमला आकाशवाणी में सबसे पहले वाद्य यंत्र बजाने वाले संगीतकार के रूप में पहचान बनाई। आकाशवाणी शिमला के 50 साल पूरे होने पर उन्हें सम्मानितभी किया गया। उन्होंने लोक संगीत पर चार पुस्तकें लिखीं और कई वृत्तचित्र बनाए। सितार वादक वर्मा लोक वाद्य यंत्र बजाने में भी माहिर हैं।वर्मा कहते हैं कि उनकी चार पीढ़ियां धामी राज घराने में संगीतकार रही हैं। इससे पहले पटियाला राज घराने से भी जुड़े रहे। हिमाचल लोक संगीत में ऋषि-मुनियों के योगदान को लेकर संगीत अकादमी के प्रोजेक्ट पर वह काम करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed