फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh vigilance bureau investigation scam in liquor storage

शराब स्टोरेज के नाम पर बांट दिए करोड़ों रुपये, विजिलेंस जांच में नया खुलासा

Sat, 20 Jul 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh vigilance bureau investigation scam in liquor storage
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में कांग्रेस की पूर्व सरकार के कार्यकाल में गठित बीवरेजेस लि. कारपोरेशन में कथित धांधली की परतें अब विजिलेंस की जांच में उधड़नी शुरू हो गई हैं। अभी तक की जांच में इस बात के सुबूत विजिलेंस के हाथ लगे हैं जिनसे यह साबित हो रहा है कि फर्जीवाड़ा कर चुनिंदा लोगों को करोड़ों का लाभ पहुंचाया गया। विजिलेंस ब्यूरो फिलहाल मामले की जांच को आगे बढ़ा रहा है। प्रभावशाली लोगों तक भी इस जांच की आंच पहुंच सकती है। 

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह की पूर्व सरकार के कार्यकाल में शराब वितरण के लिए 2016 में बीवरेजेस लिमिटेड नाम की एक कारपोरेशन बनाया गया। कारपोरेशन ने कुछ फर्मों को शराब बॉटलिंग प्लांट से आने वाली खेप को स्टोर कर वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


इस काम के लिए प्रति बोतल के हिसाब से उन्हें पैसा दिया जाना था। आरोप है कि इसमें सरकारी पैसे की खूब बंदरबांट की गई। कुछ ही समय में चुनिंदा लोग  करोड़पति हो गए। सरकार बदली तो जयराम सरकार ने कारपोरेशन भंग कर इससे हुए वित्तीय घाटे की विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो की अब तक की जांच में कई ऐसी फर्में मिली हैं जिनके पास एक छोटा कमरा तक नहीं था। यही नहीं उनके पास रिकॉर्ड भी सही नहीं था, जिससे ये साबित हो सके कि किस समय शराब आई या उसे वितरित किया गया।

नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है और अगले दो महीने में रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा सकती है। बता दें कि प्रमुख सचिव विजिलेंस संजय कुंडू खुद इस मामले की समीक्षा कर अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश देते रहे हैं।

ऐसे चलता था लूटखसोट का खेल 
सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शराब सीधे प्लांट से आती और इसे स्टोर करने के बजाय वेंडर को सीधे सप्लाई कर दिया जाता। कागजों में उसे स्टोर किया गया दिखाया जाता और फिर सप्लाई भी कागजों में ही दिखा दी जाती। इसके बदले में बिना कोई मेहनत या भवन के उन्हें कारपोरेशन से हर बार प्रति बोतल के हिसाब से पैसा अदा कर दिया जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed