{"_id":"62d805528695da71537d7d79","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-monsoon-session-2022-from-10-to-13-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, पहले दिन ही विधायकों से मिले 35 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, पहले दिन ही विधायकों से मिले 35 सवाल
Wed, 20 Jul 2022 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Jul 2022 07:10 PM IST
सार
मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। इस सत्र में विपक्षी पार्टी कांग्रेस आक्रामक मुद्रा में नजर आएगी, जबकि स्वाभाविक रूप से सत्तारूढ़ भाजपा भी विपक्ष के साथ हमलावर रुख अपनाएगी।
विज्ञापन
HP vidhan Sabha
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही राज्य विधानसभा सचिवालय को पहले ही दिन विधायकों से ऑनलाइन 35 सवाल मिले। सड़क, पेयजल, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विधायक सवाल भेज रहे हैं।
विज्ञापन
सत्र चार दिन 10 से 13 अगस्त तक चलेगा, इसमें चार ही बैठकें होंगी। 11 अगस्त को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। विधायकों से मिले 35 सवालों में से 16 तारांकित हैं, जो मौखिक जवाब के लिए भेजे गए हैं। विधायकों के इन सवालों के जवाब बनाने के लिए विभागों को भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। इस सत्र में विपक्षी पार्टी कांग्रेस आक्रामक मुद्रा में नजर आएगी, जबकि स्वाभाविक रूप से सत्तारूढ़ भाजपा भी विपक्ष के साथ हमलावर रुख अपनाएगी। भाजपा जहां सत्ता में बने रहने को संघर्ष कर रही है, वहीं कांग्रेस भी सरकार बनाने की इच्छा के साथ आक्रामकता दिखा रही है।
विज्ञापन