{"_id":"5d3175ff8ebc3e6ca435e1ee","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-cancelled-recruitment-of-seven-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में इन पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय में इन पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया रद्द
Sun, 21 Jul 2019 09:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Jul 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश विधानसभा सचिवालय में विभिन्न श्रेणी के सात पदों के लिए चल रही सीधी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। अचानक निरस्त हुई भर्ती प्रक्रिया के पीछे सचिवालय प्रशासन ने स्पष्ट कारण नहीं बताया है। आधिकारिक तौर पर विधानसभा सचिवालय प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अपरिहार्य और प्रशासनिक कारणों से भर्ती रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी बताया गया है कि आवेदकों की ओर से जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी। 18 जून को विधानसभा सचिवालय ने विधि अधिकारी, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष, कनिष्ठ अनुवादक, चौकीदार और लिपिक के सात पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। सभी पदों के लिए अलग-अलग आवेदन फीस तय की गई थी।
विज्ञापन