{"_id":"5ff9b0e2c64fbf3bbc34046e","slug":"himachal-pradesh-urban-local-bodies-election-voting-live-updates-10-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: प्रदेश में 73 फीसदी मतदान, ऊना में 76.07% वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: प्रदेश में 73 फीसदी मतदान, ऊना में 76.07% वोटिंग
Sun, 10 Jan 2021 11:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहरी निकायों के लिए मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 50 शहरी निकायों के लिए 73 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटरों ने मतदान किया। शाम 4 से 5 बजे तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने मतदान किया। सभी जगह शांतिपूर्ण वोटिंग हुई। मतदाताओं में भी वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। कोरोना काल में हो रहे चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने कड़े दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया गया था। हर पोलिंग पार्टी के साथ एक-एक स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती की गई थी। मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी और होमगार्ड भी तैनात रहे। राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी में 2736 अफसर और कर्मचारी तैनात किए थे। दस फीसदी रिजर्व में रखे गए थे।
विज्ञापन
अभी तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें यह स्पष्ट है कि भाजपा को 75 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर समर्थन मिल रहा है। अभी तक भाजपा ने देहरा, शाहपुर, मनाली, भुंतर, जुब्बल, कोटखाई, मैहतपुर, टाहलीवाल, राजगढ़, भोटा, शाहतलाई, डलहौजी, सरकाघाट, चंबा, भटियात, नयनादेवी, नालागढ़, नादौन और बंजार में बड़ी जीत हासिल की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि जनता जयराम सरकार की नीतियों से प्रफुल्लित है। - सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद
विज्ञापन
पचास शहरी निकायों के चुनाव के बाद कांग्रेस का पलड़ा भारी है। रुझानों के मुताबिक 50 में से 15 शहरी निकायों में कांग्रेस की जीत हुई है। भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। मंत्रियों को प्रचार में लगाया था। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी जमकर किया गया। फिर भी भाजपा को करारी मात मिली है। कांग्रेस जिला परिषद और बीडीसी में भी जीत का परचम लहराएगी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होगा। - कुलदीप राठौर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
जिलेवार मतदान प्रतिशत
सोलन 80.3
ऊना 76.07
कांगड़ा 72.69
बिलासपुर 71
चंबा 68.47
सिरमौर 67.4
कुल्लू 64.37
हमीरपुर 63.35
शिमला 62.37
मंडी 61.06
नगर परिषदें 29
नगर पंचायतें 21
वार्ड 411
मतदान केंद्र 456
प्रत्याशी 1,196
मतदाता 2,81,536
पुरुष 1,44,636
महिला 1,36,900