{"_id":"6af5a30403c77febc208a31b","slug":"himachal-pradesh-top-news-weather-pensioners-congress-sunder-singh-thakur-una-solan-shimla-12-november-2026-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Big News: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर सुंदर सिंह ठाकुर का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Big News: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर सुंदर सिंह ठाकुर का जवाब
Thu, 12 Nov 2026 05:05 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:05 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की 12 नवंबर की बड़ी खबरें। मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी और तापमान गिरने का पूर्वानुमान जारी किया। पेंशनर 13% डीए के लिए 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना के बीच तापमान में गिरावट का अनुमान है। वहीं, 13 प्रतिशत डीए और लंबित वित्तीय लाभों की मांग को लेकर पेंशनरों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। ऊना में पंचायत का सीमेंट खराब मिलने, शिमला के समाजसेवी बॉबी को केबीसी में सम्मान के लिए चुने जाने और कसौली में महिला को पिस्तौल से धमकाने के आरोपी की गिरफ्तारी की खबरें भी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
हिमाचल में बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मौसम, राजनीति, कर्मचारी-पेंशनर वर्ग और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 से 15 नवंबर के बीच कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

13 प्रतिशत डीए और पेंशन एरियर के लिए पेंशनरों का आंदोलन तेज
हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग को लेकर पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए/डीआर) सहित लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग उठाई। पेंशनरों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले आर्थिक लाभों का समय पर भुगतान होना चाहिए, लेकिन कई देनदारियां अभी तक लंबित हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मंत्री पद पर सस्पेंस के बीच सुंदर सिंह ठाकुर का जवाब
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि मंत्री पद नहीं मिलने पर वह कांग्रेस छोड़ सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ऊना की बुढ़वार पंचायत में खराब मिला 35 बैग सीमेंट
ऊना जिले की ग्राम पंचायत बुढ़वार में विकास कार्यों के लिए खरीदा गया सीमेंट कमरे में पड़ा-पड़ा खराब होने का मामला सामने आया है। पंचायत के एक कमरे में सीमेंट के 35 बैग खराब हालत में मिले हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पंचायत स्तर पर सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण सामग्री के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, यह सीमेंट पिछली पंचायत के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों के लिए खरीदा गया था। आरोप है कि उचित रखरखाव और नमी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिसके कारण सीमेंट खराब हो गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी की मानवसेवा को KBC के मंच पर पहचान
शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी उर्फ बॉबी भाई की वर्षों से जारी मानवसेवा को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने से लेकर लावारिस और अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करवाने तक उनकी सेवा यात्रा समाज के लिए प्रेरणा बन रही है। उनके इसी योगदान को लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के मंच पर पहचान मिली है। उन्हें मानवसेवा के लिए 'फोर्स ऑफ गुड' सम्मान के लिए चुना गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी
सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में एक महिला को घर में घुसकर पिस्तौल दिखाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले के निवासी नरेंद्र कुमार (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बंगोआ निवासी महिला ने 10 नवंबर 2026 को कसौली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि नरेंद्र कुमार उसके घर में घुस आया और उसके बेटे के सामने उस पर पिस्तौल तान दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन