{"_id":"6ae6db1b39d688c92c005ebb","slug":"moving-car-catches-fire-near-nandpur-on-una-amb-highway-three-passengers-escape-safely-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऊना के नंदपुर में चलती कार में लगी आग, तीनों सवारों ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऊना के नंदपुर में चलती कार में लगी आग, तीनों सवारों ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर राख
Sun, 01 Nov 2026 11:56 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, (मैड़ी) ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, (मैड़ी) ऊना।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:56 AM IST
सार
ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर नंदपुर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में दिल्ली के तिलक नगर निवासी तीन लोग सवार थे, जो बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेककर वापस लौट रहे थे। तीनों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि आग से कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
चलती कार बनी आग का गोला!
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदपुर गांव के पास रविवार की मध्यरात्रि एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 31 अक्तूबर और 1 नवंबर की मध्यरात्रि की है। कार नंबर CH 01-BR-5847 में तीन लोग सवार थे। तीनों दिल्ली के तिलक नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। वे बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
नंदपुर के पास अचानक भड़की आग
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदपुर गांव के पास पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख उसमें सवार तीनों लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि पूरी कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
अंब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलने पर अंब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है।