{"_id":"610bda14a92252344456be4a","slug":"himachal-pradesh-top-headlines-today-5-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राम सुभग नए मुख्य सचिव, मंडी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राम सुभग नए मुख्य सचिव, मंडी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Thu, 05 Aug 2021 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:09 PM IST
सार
वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उत्तर प्रदेश निवासी रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। सेरी मंच पर जयराम ठाकुर फहराएंगे तिरंगा, कड़ी होगी सुरक्षा। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उत्तर प्रदेश निवासी रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आयोजित किया जाएगा। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
रामसुभग सिंह बने हिमाचल के नए मुख्य सचिव
वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उत्तर प्रदेश निवासी रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। वीरवार को निवर्तमान मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची के सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद जयराम सरकार ने रामसुभग सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
मुख्य सचिव पद से हटाए गए अनिल खाची, राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर दी नियुक्ति, सदन में हंगामा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पद से हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सेरी मंच पर जयराम ठाकुर फहराएंगे तिरंगा, कड़ी होगी सुरक्षा
खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में आयोजित किया जाएगा। जयराम 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे मंडी के सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
नौ दिन बाद मिला तोजिंग नाला में बहे बीआरओ के जेई का शव
लाहौल-स्पीति के तोजिंग नाला में आई बाढ़ में बहे बीआरओ के जेई का शव नौ दिन बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस और सेना के खोजी कुत्तों (डॉग स्क्वायड) की मदद से तोजिंग नाला में चिनाव नदी के किनारे जेई का शव मिला है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
आईटीआई में एडमिशन की जानकारी लेने गई युवती लापता
प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत कुछ दिनों पहले एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती घर से आईटीआई में एडमिशन की जानकारी लेने के लिए अंब बाजार गई और उसके बाद वह घर नहीं लौटी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...