फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una news himachal: girl missing in amb una himachal pradesh

ऊना: आईटीआई में एडमिशन की जानकारी लेने गई युवती लापता

Thu, 05 Aug 2021 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Aug 2021 01:04 PM IST
सार

पुलिस ने युवती का पता लगाने के लिए रोपड़, खरड़ और चंडीगढ़ में भी रेड की है। एसपी ने बताया कि मामले की मॉनिटरिंग डीएसपी अंब सृष्टि पांडे कर रही हैं।

विज्ञापन
Una news himachal: girl missing in amb una himachal pradesh
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत कुछ दिनों पहले एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती घर से आईटीआई में एडमिशन की जानकारी लेने के लिए अंब बाजार गई और उसके बाद वह घर नहीं लौटी है। बताया जा रहा है कि युवती छुट्टी वाले दिन घर से आईटीआई जाने के लिए कहकर गई थी। उसी शाम युवती के पिता के मोबाइल पर एक फोन आया और उस पर किसी युवक ने बताया कि युवती उसके पास है।

विज्ञापन


युवती के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, शिकायत में सिर्फ युवती के गुमशुदा होने की बात कही है किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं पुलिस ने भी युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी लापता हुए 103 लोगों को ऊना पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों के हवाले किया है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। एसपी ने बताया कि पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवती का पता लगाने के लिए रोपड़, खरड़ और चंडीगढ़ में भी रेड की है। एसपी ने बताया कि मामले की मॉनिटरिंग डीएसपी अंब सृष्टि पांडे कर रही हैं। एसपी ने कहा कि जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि युवती के लापता होने का मामला ट्विटर पर भी काफी ट्रेंड हो रहा है। ट्विटर पर भी एसपी ऊना ने डीएसपी अम्ब द्वारा जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed