{"_id":"610bb7f8e6218440021b0d8f","slug":"lahaul-flash-flood-dead-body-of-bro-je-swept-away-in-tozing-nullah-recovered-after-nine-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahaul Flood: नौ दिन बाद मिला तोजिंग नाला में बहे बीआरओ के जेई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul Flood: नौ दिन बाद मिला तोजिंग नाला में बहे बीआरओ के जेई का शव
Thu, 05 Aug 2021 03:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Aug 2021 03:42 PM IST
सार
कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ में लापता चारों लोगों का भी नौ दिन बाद भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
सेना के खोजी कुत्तों (डॉग स्क्वायड) के साथ तलाशी अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना के खोजी कुत्तों की मदद से तोजिंग नाला में बाढ़ के मलबे में दबे सीमा सड़क संगठन के कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार का शव हादसे के नौ दिन बाद बरामद कर लिया गया है। हालांकि, दो लोग अभी लापता हैं। बीते 27 जुलाई को लाहौल के तोजिंग नाला में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से 10 लोग मलबे में दब गए थे। इनमें सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के 23 वर्षीय कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन
एनडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी और स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बिहार के लाखीसराय निवासी राहुल कुमार ने इसी साल 12 अप्रैल को नौकरी ज्वाइन की थी। बीआरओ का यह युवा अधिकारी 27 जुलाई शाम को तोजिंग नाले में जेसीबी ऑपरेटर के साथ मलबा हटाने में जुटा था। अचानक आई बाढ़ के मलबे में अधिकारी दब गया। नाले के मलबे में लापता बीआरओ के तीनों जवानों की तलाश के लिए पिछले नौ दिन से तलाशी अभियान चल रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जिला प्रशासन ने सेना के दो खोजी कुत्तों को अब मौके पर लगा दिया है।
विज्ञापन
वहीं, कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के ब्रह्मगंगा नाले में आई बाढ़ में लापता चारों लोगों का भी नौ दिन बाद भी पता नहीं चला है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि सेना के खोजी कुत्तों की मदद से वीरवार को राहुल कुमार का शव मलबे से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल लाया है। शव की पहचान लाहौल पहुंचे परिजनों ने की है।
विज्ञापन