{"_id":"610bab5705c49b0b113089fa","slug":"ram-subhag-singh-appointed-new-chief-secretary-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राम सुभग सिंह बने नए मुख्य सचिव, अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर दी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राम सुभग सिंह बने नए मुख्य सचिव, अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर दी नियुक्ति
Thu, 05 Aug 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:49 PM IST
सार
राम सुभग सिंह 1987 बैच के हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, परिवहन, श्रम एवं राजेगार विभाग का कार्यभार था।
विज्ञापन
राम सुभग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उत्तर प्रदेश निवासी रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। वीरवार को निवर्तमान मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची के सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद जयराम सरकार ने रामसुभग सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इस्तीफे के लिए तीन माह के नोटिस पीरियड की अवधि को भी सरकार ने रिलैक्स कर दिया। खाची को सरकार ने प्रदेश का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
पी मित्रा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त था। खाची के इस्तीफे और नई नियुक्ति के बाद रामसुभग सिंह ही कैडर में मौजूद सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। उनके मुख्य सचिव बनने के साथ ही प्रदेश सरकार ने उनके पास रहे विभागों का भी अन्य अधिकारियों में बंटवारा कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान को उद्योग और श्रम एवं रोजगार तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चंद शर्मा को परिवहन, एमडी रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है।
विज्ञापन
साढ़े तीन साल में छठा सीएस
1. वीसी फारका
2. विनीत चौधरी
3. बीके अग्रवाल
4. श्रीकांत बाल्दी
5. अनिल खाची
6. रामसुभग सिंह