{"_id":"60d8782b1ccc25099f0ceab9","slug":"himachal-pradesh-top-headlines-today-27-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दो युवकों की मौत, डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर अलर्ट समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दो युवकों की मौत, डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर अलर्ट समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Sun, 27 Jun 2021 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:39 PM IST
सार
पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने गए दो युवकों की 350 फीट नीचे गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट, जांच के लिए दिल्ली भेजे सैंपल। दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे डॉक्टर। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने गए चार युवकों में से दो की 350 फीट नीचे गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सरकार ने डेल्टा प्लस को लेकर प्रदेश में अलर्ट किया है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार से दो घंटों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
ट्रैकिंग पर गए चार में से दो युवकों की 350 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत
धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने गए चार युवकों में से दो की 350 फीट नीचे गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक पर्यटन स्थल से वापस आते समय शनिवार रात रास्ते में कोहली का पधर स्थान पर अस्थायी टेंट लगाकर रुक गए। रात करीब 12:15 बजे पवन कुमार और प्रवीण शौच के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट, जांच के लिए दिल्ली भेजे सैंपल
कोरोना के अन्य वैरियंट की अपेक्षा डेल्टा ज्यादा खतरनाक है। सरकार ने डेल्टा प्लस को लेकर प्रदेश में अलर्ट किया है। इस वैरियंट से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रदेश सरकार ने वैरियंट की जांच के लिए 17 नए सैंपल भेजे हैं। इसी सप्ताह सैंपलों की रिपोर्ट आना संभावित है। हर जिले से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे डॉक्टर, प्रैक्टिसिंग अलाउंस कम करने का विरोध
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से दो घंटों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे। हड़ताल के साथ ही डॉक्टर अस्पताल परिसर में गेट मीटिंग करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य मांग पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बोले- मिशन रिपीट के लिए तैयार किया रोड मैप
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह और सह प्रभारी संजय टंडन भाजपा की दो दिवसीय बैठक के बाद धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल उपस्थित रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
आदि हिमानी चामुंडा में हृदयाघात से श्रद्धालु की मौत
आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में एक श्रद्धालु की हृदयाघात मौत हो गई। श्रद्धालु अपने परिवार सहित मंदिर में माथा टेकने गया था। मृतक का नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नरवाणा निवासी राकेश (43) अपने परिवार सहित शनिवार को आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में माथा टेकने गया था। राकेश का दाड़ी में टिंबर का कारोबार है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...